Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासन विभाग के 16 अफसरों का तबादला, उप सचिव ने जारी किया आदेश

रायपुर 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश मंगलवार काे नवा रायपुर से जारी हुआ है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी सूची के अनुसार, कई अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिलाषा दास को जेल विभाग से स्थानांतरित कर जीएडी (क-9) में पदस्थ किया गया है। वहीं मुकेश तांड़ी, जो अभी सामान्य प्रशासन (क-3) में पदस्थ थे, अब कृषि विकास-किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यभार संभालेंगे।

वहीं अंजू शर्मा को जीएडी (क-6) से ऊर्जा विभाग में भेजा गया है। आशीष कुमार अग्रवाल को महिला-बाल विकास विभाग से हटाकर आदिम जाति विकास विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार शबीहा परवीन खान को खाद्य विभाग से स्थानांतरित कर उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है। वित्त, राजस्व, गृह, विमानन और धर्मस्व विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अनुभाग अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश में सरकार ने हर अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नए विभाग में कार्यभार ग्रहण कर इसकी रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करें। ई-ऑफिस सेल और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश की प्रति भेजकर त्वरित अनुपालन सुनिश्चित किया गया है।

Related Articles

Back to top button