Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: प्रदेश में 31 तक लू का यलो अलर्ट, अगले 4 दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी; 8 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार

रायपुर। नौतपा का आज चौथा दिन है। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 31 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ-कुछ जिलों में लू के हालात बने रहेंगे। पश्चिम भारत से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम गर्म होने लगा है।

सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। बेमेतरा में सबसे अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, रायपुर 43.6 राजनांदगांव 43.5 मुंगेली 43.3 बिलासपुर 43 रायगढ़ 43, बालोद 42.9 , दुर्ग 42.8 महासमुंद 42.8 तापमान रहा। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बेमेतरा में 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं ज्यादातर जिलो में तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा। रायपुर में पारा 43.6° तक पहुंच गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। सोमवार को सुबह सूरज उगने से पहले लिया गया न्यूनतम तापमान भी 29.6 डिग्री तक गिर पाया। यह भी सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 31 मई तक प्रदेश में तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और लू चलने की स्थिति बनेगी।

Related Articles

Back to top button