Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : तलाकशुदा महिला की 4 दिन पुरानी लाश मिली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक तलाकशुदा महिला की कमरे में तीन-चार दिन पुरानी लाश मिली है। मोहल्ले में बदबू फैलने पर लोगों ने रूम जाकर देखा, तो शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल, पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, चांटापारा तिलक नगर में हनुमान मंदिर के पीछे जया सुखनंदन (44) किराए के मकान में अकेली रहती थी। पति से विवाद के चलते उसका तलाक हो चुका था। इसी बीच शुक्रवार की देर शाम मोहल्ले में बदबू फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने कमरे में झांककर देखा, तब महिला सोफे में मृत पड़ी थी। मकान का दरवाजा खुला हुआ था।बाल कटे मिले, कमरे में बिखरे थे सामानघटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर महिला के कटे बाल मिले। शव के आसपास कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस के अनुसार, शव में कीड़े लग चुके थे। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।छत्तीसगढ़ पर्यटनजांच के लिए फारेंसिक टीम की मददसिविल लाइन पुलिस ने शव की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया। इस दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शव की जांच की। माना जा रहा है कि, लाश तीन से चार दिन पुरानी है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पुलिस महिला के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है।15 साल पहले हुई थी शादीआसपास के लोगों ने बताया कि, महिला के परिजन युदनंदन नगर में रहते हैं। उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद से वे मायके में ही रह रही थीं। यहां मकान किराए पर लेकर अकेली रहती थी।मौत से पहले संघर्ष की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि, कमरे सामान अस्त-व्यस्त था। महिला का शव सोफे पर पड़ा था। सामान भी बिखरे थे। इसलिए आशंका है कि, मौत से पहले महिला का किसी के साथ संघर्ष हुआ है। वारदात के बाद वो भाग निकला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button