Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार जल्द, हरियाणा पैटर्न पर 1 मंत्री और बढ़ सकता है

चार मंत्री ले सकते हैं शपथ, 13 से 15 जून के बीच हो सकता है शपथ

रायपुर 6 जून 2025/ विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलेंं एक बार फिर तेज हो गई है। सब कुछ ठीक रहा, तो इसी महीने कैबिनेट विस्तार हो सकता है। खबरें मिल रही है कि हरियाणा पैटर्न पर ही छत्तीसगढ़ में कैबिनेट का विस्तार होगा, यानी कैबिनेट में 12 की जगह 13 मंत्री होंगे। सूत्र मौजूदा 1 मंत्री को हटाकर चार मंत्रियों के शपथ ग्रहण का दावा कर रहे हैं।

15 जून तक हो सकता है शपथ


जानकारी के मुताबिक 15 जून तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा। 13 जून को राज्यपाल वापस रायपुर लौटेंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। खबर मिल रही है कि अमर अग्रवाल को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय है। बस्तर को मजबूत करने के लिए लता उसेंडी को मंत्रिमंडल में जगह दिया जा सकता है। अभी लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष है।

दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव का नाम इस बार भी मंत्री की सूची में देखा जा रहा है। गजेंद्र यादव पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर आये हैं। वहीं उत्कल समाज के प्रतिनिधि के तौर पर रायपुर संभाग से पुरंदर मिश्रा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button