Chhattisgarh

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में जोन स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 20 अक्टूबर तक

नारायणपुर, 15 अक्टूबर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 6 से 11 अक्टूबर तक खेलों का आयोजन किया गया। अब 15 से 20 अक्टूबर तक जोन स्तर में प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके तहत 08 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर 01 जोन बनाया गया है।

जोन स्तर पर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के लिये सम्पूर्ण जिले के लिए जितेंद्र कुर्रे एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं नगर पालिका नारायणपुर क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली को नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत ओरछा क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामांचल यादव को वही जनपद पंचायत नारायणपुर क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी घनश्याम जांगड़े को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक, जिला स्तर पर 17 से 26 नवम्बर तक, संभाग स्तर पर 05 से 14 दिसम्बर 2022 तक तथा राज्य स्तर पर 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक अंतर्गत दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा) तथा एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button