छतरपुर में पापड़ बनाते समय हादसा: महिला का मशीन में हाथ फंसा, घायल को जिला अस्पताल में किया भर्ती

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)4 मिनट पहले
छतरपुर में पापड़ बनाते समय महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। महिला का हाथ मशीन में फंस गया था। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड का है। 53 वर्षीय अर्चना जैन उस समय घायल हो गईं, जब वह अपने घर में पापड़ बना रहीं थीं।
अर्चना जैन पति सुरेंद्र जैन घरेलू व्यवसाय करता हैं। वह अपने घर में पापड़ बनाने का काम करती हैं। वह जब मशीन से पापड़ बना रहीं थीं, तभी उनका हाथ मशीन में चला गया और फंस गया। जिसे समय रहते बंद कर दिया गया और बमुश्किल हाथ को बाहर निकाला। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए, जहां घायल को ट्रॉमा सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us