छतरपुर में जमीनी विवाद में गोलीबारी: 47 साल के युवक को खेत पर मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)18 मिनट पहले
छतरपुर के बमनोरा थाना के अमरवां में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में विवाद हो गया। जैसे ही विवादित जमीन पर चाचा पहुंचा तो भतीजे ने फायरिंग कर दी। गोली चलने पर दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। एक पक्ष ने घायल को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तो वहीं दूसरा पक्ष टीकमगढ़ जिला अस्पताल में घायल को लेकर पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक, मामला बमनोरा थाना के अमरवां गांव का है। लक्ष्मण सिंह उर्फ रजऊ राजा (47) अपने खेत गुल्लनटोरा पर काम कर रहा था। उसी समय रोहित परमार अपने खेत पर गया। रोहित ने लक्ष्मण सिंह का खेत पर काम करने का विरोध किया। उसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह वाद विवाद इतना बढ़ा कि रोहित सिंह ने अवैध कट्टे फायर कर दिए। कट्टे से निकली गोली लक्ष्मण सिंह के पेट में धंस गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के बाद आरोपी रोहित सिंह वहां से गाली-गलौज करता हुआ चला गया। घायल लक्ष्मण सिंह के परिजन और बेटे उसे उठा कर बाइक से घुवारा की ओर लेकर आने लगे। जैसे ही वह घुवारा आए। तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी निकली, उसे रोककर जानकारी दी। पुलिस घायल लक्ष्मण सिंह को वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर घुवारा पहुंची। जहां डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।
तहसीलदार बोले बयान लेना है
मामले में जिला अस्पताल पहुंचे तहसीलदार से बात की तो उनका कहना है कि जानकारी मिली है जिसके बयान लेने आये हैं घायल को गोली कमर में दांए तरफ लगी है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। बयान लेने और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
Source link