छतरपुर में एंबुलेंस में बच्चे का हुआ जन्म: जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में एक बार फिर एम्बुलेंस में प्रसव/जन्म देने का मामला सामने आया है। जहां एंबुलेंस में मौजूद स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराया है। जानकारी के अनुसार, जिले के लवकुशनगर अनुविभाग में प्रसव पीड़ित महिला को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर लाया जा रहा था। अत्याधिक पीड़ा होने के कारण प्रसव पीड़ित महिला का प्रसव बीच रास्ते में चलती एंबुलेंस में ही हो गया। जिसे एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं जानकारों की मानें तो परिजनों की लेट लतीफी और लापरवाही के चलते आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। जो कि घातक हो सकते हैं। लोग जाएगी समय रहते कॉल करके एंबुलेंस को बुलाएं और अस्पताल में एडमिट हों।

यह है पूरा मामला

लवकुश नगर के खोढ़ा निवासी बंदी बढई की पत्नी संध्या को प्रसव दर्द एक कारण एंबुलेंस बुलाई थी। गंतव्य तक एंबुलेंस पहुंची और प्रसव पीड़ित महिला को स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर ला रही थी। रास्ते में अधिक दर्द होने के कारण एंबुलेंस में पदस्थ स्टाफ द्वारा प्रसव कराया गया। एंबुलेंस चालक सुरेंद्र अरजरिया और महेश अहिरवार की सूझ-बूझ से सुरक्षित प्रसव हो सका। जहां अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। फिलहाल दोनों को लवकुशनगर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button