मौसम का हाल: भोपाल में पारा 13.6 डिग्री पर, लेकिन कड़ाके की ठंड 12 दिन बाद पड़ेगी

[ad_1]

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर लाहौल स्पीति की है। - Dainik Bhaskar

तस्वीर लाहौल स्पीति की है।

पिछले 15 दिन से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। माना जाता है इस बर्फबारी का असर तीन से चार दिन बाद भोपाल सहित मप्र पर पड़ता है। लेकिन देश के पश्चिम की ओर से उत्तरी हिस्से में आया चक्रवाती हवा का घेरा बर्फीली हवा को रोक रहा है। इसका असर यह हो रहा है कि भोपाल में तापमान में गिरावट तो हो रही है, लेकिन ठंड का अहसास कम हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजधानी में कड़ाके की ठंड 10 से 12 दिन बाद यानी 25 नवंबर के बाद ही पड़ेगी। तब तक पारे में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। भोपाल मेंे रविवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन में रात का दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 1 नवंबर को रात का तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 48 घंटे में रात के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट हुई है।

सफेद चादर से ढंके हिमाचल के पहाड़
शिमला, मनाली, लाहौल स्पीति में लगातार बर्फबारी हो रही है। यहां पर्यटकों का जमावड़ा है। सभी होटलें फुल चल रही हैं।

नवंबर का ट्रेंड… भोपाल में 10 साल में 8 बार 120 से नीचे पहुंचा पारा
भोपाल में नवंबर में ठंड का यह ट्रेंड है कि पिछले 10 साल में से 8 बार पारा 12 डिग्री से नीचे पहुंचा। 2015 और 2019 में नवंबर में तेज ठंड नहीं पड़ी थी। इस कारण नवंबर में एक भी दिन पारा 12 डिग्री से नीचे नहीं पहुंच सका है।

मैदानी इलाके… देश के 10 सबसे ठंडे शहरों में मप्र के चार शहर
देश के मैदानी इलाकों में 10 सबसे ठंडे शहरों में मप्र के 4 शहर शामिल रहे। नौगांव पांचवें नंबर का सबसे ठंडा शहर रहा। वहां रात का तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन, उमरिया और मलाजखंड भी इनमें शामिल है। इन तीनों जगह रात का तापमान 10.5 डिग्री रहा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button