छतरपुर के बकस्वाहा में परेशानी: बाजार व रास्तों पर घूम रहे सुअर; नपा के अफसर बोले- पकड़कर जंगल में छोड़ेंगे

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में आवारा घूम रहे जानवरों को लेकर लोग खासे परेशान हैं यह लोगों का सिरदर्द बन हुए हैं और लोगों में रोष व्याप्त है। नगर में स्वछंद विचरण करने वाले सुअरों का 24 घंटे आतंक रहता है। शासन, प्रशासन के सख्त आदेशों को भी धता बता रहे हैं। दरअसल सुअर पालकों ने सुअरों को छोड़ रखा है।
नगर के अनिल, आशीष ने बताया कि सुबह सुबह पूजा पाठ के लिए माता मंदिर जा रही महिलाओं को आवारा सुअरों के झुंड का सामना करना पड़ता है। कई बार राहगीरों को निशाना बना लेते हैं। इससे कई बार आमजन गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।
किसी घर के खुले दरवाजे देखकर अंदर चले जाते हैं। सामान की उठापटक शुरू कर देते हैं। बस स्टैंड क्षेत्र के वीरेंद्र जैन ने बताया कि दुकान खोलकर में सामान लेने अन्दर गया, एक सुअर आया और मुरमुरा (लाई) की पूरी बोरी खींच ले गया। उसे पूरी रोड पर फैला दिया।
पकड़कर जंगल में छोड़ेंगे
बक्सवाहा नगर परिषद अधिकारी एसएस तिवारी का कहना है कि जल्द ही इस समाधान किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी का कहना है कि नगर में घूम रहे आवारा पशुओं एवं सुअरों के लिए संबंधित मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। और कई बार हिदायत भी दे दी गई है। अब नगर में आवारा पशु घूमते हुए पाए जाएंगे तो उन्हें नगर परिषद के द्वारा वाहन में भरकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।


Source link