छठ महापर्व: चार दिनी छठ पूजा महापर्व कल से, 30 को देंगे अर्घ्य

[ad_1]

खंडवा32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छठ महापर्व की पूजा 30 व 31 अक्टूबर को गणगौर घाट पर की जाएगी। इस पर्व के लिए बिहार से पूजन सामग्री खंडवा बुलाई जाएगी। इसमें गंगा जल, माता की बेदी निर्माण की मिट्टी सहित यूपी-बिहार में पूजन में उपयोग होने वाली फल, सब्जियां सहित अन्य सामग्री जो खंडवा में नहीं मिलती है। बिहार से व्रती परिवारों के लिए मंगाई जा रही है। यह पर्व यूपी और बिहार से आए लाेगाें द्वारा मनाया जाएगा।

इधर, नगर निगम के कर्मचारियों ने गणगौर घाट की सफाई शुरू कर दी है। घाट की धुलाई एवं पानी में व्रतियों के खड़े रहने वाली जगह से मलबा हटाया जा रहा है। महापर्व छठ पूजन समिति के अध्यक्ष एसजे श्रीवास्तव ने बताया व्रतियों द्वारा 30 अक्टूबर रविवार शाम को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार 31 अक्टूबर को सुबह उगते सूर्य को गाय के दूध से अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा। व्रती परिवार को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत घाट पर दो गज की दूरी पर माता की वेदी बनाकर पूजन की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अतिरिक्त पर्व पर माता का आशीर्वाद लेने आने वाले भक्तों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। निगम द्वारा घाट की सफाई व पूजन सहित अन्य व्यवस्था की जा रही है। समिति के सदस्य घाट पर सुरक्षा के साथ पूजन कार्य की व्यवस्था संभालेंगे।

पूजन के लिए गागल नींबू और खड़ा नारियल आएगा बिहार से
छठ महापर्व के पूजन में लगने वाली 20 से 25 प्रकार की सामग्री स्थानीय बाजार में नहीं मिलती है। इसके लिए व्रती परिवारों की संख्या के अनुसार बिहार से गागल नींबू और खड़ा नारियल, कच्चा सिंघाड़ा, आलता पत्ता सहित अन्य सामग्री मंगाई गई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button