सागर में भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज: 8 वार्डों के रहवासियों के लिए खुला मंच, मंत्री सिंह और विधायक जैन के सामने अपनी समस्या रखने का मौका

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Open Platform For Residents Of 8 Wards, Chance To Present Their Problems In Front Of Minister Singh And MLA Jain

सागर17 मिनट पहले

रूबरू कार्यक्रम।

जनता की आवाज को मंच देने के लिए भास्कर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से आपको रूबरू करा रहा है। जिसमें आप जनप्रतिनिधि और प्रशासन के सामने सीधे अपनी बात रख सकेंगे। रूबरू कार्यक्रम रविवार सुबह 11.30 बजे से तिलकगंज स्थित रामसरोज पैलेस में रखा गया है। रूबरू में वार्ड 9, 10. 11, 12, 13, 14, 15 और 16 के रहवासी अपने वार्ड की जनसमस्या व मुद्दों पर सीधे सवाल पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत मौजूद रहेंगे।

हर रविवार को दैनिक भास्कर सागर के वार्डों के लिए रूबरू आयोजित कर रहा है। दूसरा रूबरू कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 9 से 16 तक के रहवासियों के लिए रखा गया है। इसमें वार्ड की जनता जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के अफसरों के सामने अपने सवाल और समस्याओं को रख सकेंगे। यह सभी के लिए खुला मंच रहेगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button