चोरी का मामला: खेत से मोटर पंप और केबल चुरा ले गए बदमाश

[ad_1]

डोईफोड़िया2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डोईफोड़िया क्षेत्र के खेतों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। गुरुवार रात ताजनापुर के किसान खुशाल पाटिल के खेत से बदमाश मोटर पंप और केबल चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह खुशाल हल्दी फसल की सिंचाई करने खेत पहुंचा तो चोरी का पता चला। यहां मोटर की केबल कटी हुई और कुएं के पास पीवीसी पाइप टूटे पड़े मिले। कुएं में झांक कर देखा तो मोटर पंप भी नहीं था। खुशाल ने खकनार थाने में चोरी की शिकायत की है।

ताजनापुर में लगातार हो रहीं चोरियों से किसानों में आक्रोश है। बारिश खत्म होने के बाद से ही चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। एक महीने में क्षेत्र में तीन बार चोरी हो चुकी है। खुशाल के यहां चौथी चोरी हुई है। पिछले हफ्ते बदमाशों ने युवराज सीताराम और इरफान पठान के खेत में वारदात की थी। युवराज के खेत से बदमाश मोटर पंप और पीवीसी पाइप चुरा ले गए थे। वहीं इरफान के खेत से रासायनिक खाद के साथ पाइप और मोटर पंप चुरा ले गए थे। इससे दोनों किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

किसानों ने कहा मोटर पंप, पाइप और केबल चोरी होने से फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे फसलें प्रभावित हो रहीं हैं। नया सामान लाने में अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी बदमाश पकड़े नहीं जा रहे हैं। पुलिस को जल्द कार्रवाई कर बदमाशों को पकड़ना चाहिए, तभी क्षेत्र में चोरियां थम सकेंगीं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button