चेतना अभियान: बच्चियां कमजोर नहीं है दुर्गा का रूप

[ad_1]

खंडवा41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मानव दुर्व्यवहार व महिला अपराध जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने दुर्गा उत्सव में चेतना अभियान छेड़ा है। इसमें वे स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं तक पहुंचकर साहस जुटाएंगे। उन्हें उनकी शक्ति और अधिकारों के बारे में समझाएंगे। दरअसल, बच्चियां कमजोर नहीं वे दुर्गा का रूप है। उनमें शक्ति इतनी है कि ठान ले तो दरिंदों के छक्के छुड़ा दें। अपना मनोबल हमेशा मजबूत रखें। यही सीख और पाठ बालिकाओं के बीच पुलिस सेमिनार व नुक्कड़ नाटक से बताएगी।

पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार सुबह एसपी विवेक सिंह, एएसपी सीमा अलावा, महिला अपराध डीएसपी दीपा मांडवे समेत अन्य अधिकारियों ने चेतना अभियान की शुरूआत की। एसपी सिंह ने अधीनस्थों के साथ खुद शपथ ली कि वे न महिला अपराध होने देंगे और जो करेगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। डीएसपी मांडवे ने बताया कि ये अभियान नो दिनों तक ही चलेगा। इसकी शुरूआत दुर्गा उत्सव से इसलिए शुरू की है क्यों कि बच्चियों को दुर्गा का रूप माना जाता है। उनके बीच दुर्गा की तरह शक्ति के भाव जगाए जा सके।

चेतना अभियान के चलते पुलिस टीम स्कूल, कॉलेज में जाकर छात्राओं को जागरूक करेगी। कार्टून के प्रिंटेड पोस्टर्स और बैनर बनवाए गए है जिससे शहर के मुख्य भागों में लगाए जाएंगे। जिसमें उसमें अधिकारों और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी होगी। अभियान के चलते पिपलोद टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने पहले ही दिन शासकीय स्कूल में जाकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें महिला अपराध से संबंधित जानकारियां दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button