चीतों के बाड़े के पास दिखा तेंदुआ, VIDEO: वन विभाग की गाड़ी के आगे-आगे चलता रहा

[ad_1]

श्योपुर4 घंटे पहले

नामीबिया से कूनो लाए गए चीतों के बाड़े के पास ही एक तेंदुआ घूमते नजर आया। इससे चीतों की सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ गई है। दरअसल पहले से ही तेंदुए से चीतों को खतरा बताया जा रहा है। ऐसे में ये तस्वीर चीतों के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है।

मध्यप्रदेश के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेंदुआ चीतों के बाड़े के ठीक सामने चहलकदमी करता दिख रहा है। तेंदुआ धीमी चाल से आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

दरअसल वन विभाग के अफसर यहां से गुजर रहे थे, तभी एक तेंदुआ उनकी गाड़ी के सामने चलने लगा। इस दौरान अधिकारियों ने उसका वीडियो बना लिया। तेंदुआ करीब 10 से 15 मिनट तक बेखौफ होकर वन विभाग के अफसरों की गाड़ी के आगे आगे चलता रहा।

नामीबिया से लाए गए चीतों के लिए बनाए गए बड़े बाड़े के पास घूमता तेंदुआ।

नामीबिया से लाए गए चीतों के लिए बनाए गए बड़े बाड़े के पास घूमता तेंदुआ।

वन विभाग के अधिकारियों की गाड़ी शनिवार शाम राष्ट्रीय कूनो अभयारण्य में टिकटोली गेट से गश्त पर निकली। करीब 15 किलोमीटर चलने के बाद गाड़ी जैसे ही चीतों के लिए बनाए गए बड़े बाड़े के पास पहुंची तो एक तेंदुआ जंगल से निकलकर गाड़ी के आगे कच्चे रास्ते पर आ गया।

तेंदुए को देखकर अधिकारियों ने गाड़ी रुकवा दी। तेंदुआ धीरे-धीरे कदम बढ़ाता हुआ कच्चे रास्ते पर आगे चलने लगा, वन विभाग की गाड़ी भी तेंदुए के पीछे धीरे-धीरे चलती रही। तेंदुआ बेखौफ होकर काफी आगे तक गाड़ी के आगे आगे चलता रहा।

2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा जा चुका

इससे पहले कूनो नेशनल पार्क में रह रहे 8 में से 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। थे। 6 चीते अभी भी क्वारैंटाइन बाड़े में हैं। उन्हें बाद में छोड़ा जाएगा। बता दें कि नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को PM नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन (17 सितंबर) पर कूनो पार्क में छोड़ा था। एक मादा चीते का नाम PM ने आशा रखा है।

अभयारण्य में हैं 150 तेंदुए
राष्ट्रीय कूनो अभयारण्य में 150 के करीब तेंदुए हैं। 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को सुरक्षा से जुड़े कारणों की वजह से फिलहाल पर्यटक नहीं देख पा रहे हैं। कूनो में तेंदुए आए दिन देखने को मिल रहे हैं। जिन्हें देखकर पर्यटक बेहद खुश हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें

कूनो में चीतों ने किया पहला शिकार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोडे़ जाने के बाद अफ्रीकी चीतों ने खुद पहली बार शिकार किया। दोनों चीतों ने करीब 48 घंटे बाद एक चीतल का शिकार किया। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पार्क प्रबंधन ने बताया कि दोनों चीते स्वस्थ हैं। वे बड़े बाड़े में घूम रहे हैं। डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि कॉलर आईडी, सीसीटीवी और ट्रैप कैमरों से टीम लगातार उन पर नजर रख रही है। पढ़ें पूरी खबर

कूनो में दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा

कूनो नेशनल पार्क में 8 में से 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। इन्हें नामीबिया से लाया गया था। पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन 17 सितंबर को इन्हें कूनो पार्क में छोड़ा था। चीते 50 दिन से क्वारेंटाइन एरिया में थे। 6 चीते अभी भी क्वारेंटाइन एरिया में ही हैं। इन्हें बाद में छोड़ा जाएगा।

चीतों को बड़े बाड़े में छोड़े जाने पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताई है। उन्होंने इसका वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि सभी चीते स्वस्थ हैं। अच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं। खास बात यह है कि एक मादा चीता का नाम PM मोदी ने आशा रखा है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button