चोरी रोकने पुलिस और लोग अलर्ट: पूरी रात कर रहे गश्त, रात में भ्रमण पर निकले एएसपी तो जागते मिले लोग

[ad_1]
रायसेन22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रायसेन शहर में बढ़ती चोरियों को रोकने को लिए पुलिस और नागरिक दोनों ही अलर्ट है। जिसके चलते शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में पुलिस विभाग के लगभग 40 पुलिसकर्मी रात को गश्त कर रहे हैं। वहीं कुछ कॉलोनियों के लोग भी रात में अपनी कॉलोनी में जागते नजर आ रहे हैं।
शनिवार रविवार की रात में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा भी शहर की कॉलोनियों के भ्रमण पर निकले तो देखा पुलिस जवान सहित नागरिक भी अपनी अपनी कालोनियों में गश्त कर रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि पुलिस के साथ अगर शहर के सभी कॉलोनी के नागरिक ऐसे ही जागरूक रहेंगे, तो चोर चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाएंगे।
उन्होंने बताया कि वह रात 2 से 3 के बीच शहर की शीतल सिटी और गोल्डन सिटी कॉलोनी में भ्रमण करने निकले थे। उन्होंने भी शहर की कई कॉलोनियों में पहुंचकर जायजा लिया, तो देखा पुलिस कर्मियों के साथ लोग भी गश्त करते नजर आए।
रायसेन में चोरी की कई वारदात
उल्लेखनीय है कि रायसेन शहर में कई चोरियों की वारदात हो चुकी है। इन चोरों का पता लगाने पुलिस विभाग ने जगह-जगह सर्च अभियान चलाया। जिसमें पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने 2 दिन पहले ही 9 चोरियों का खुलासा किया था। जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख का माल बरामद किया।

Source link