मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा: सरकारी डाॅक्टर ने प्राइवेट अस्पताल में किया था ऑपरेशन, तीन दिन बाद महिला की मौत; इलाज में लापरवाही का आरोप

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Katni
- The Government Doctor Did The Operation In A Private Hospital, The Woman Died After Three Days; Allegations Of Negligence In Treatment
कटनी13 मिनट पहले
सरकारी डाॅक्टरों आरबी सिंह की प्राइवेट क्लिनिक में एक महिला की ऑपरेशन के तीन दिन बाद मौत होने पर परिजन आक्रोशित हो गए। नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। काफी समझाइस के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। सिविल सर्जन डाॅ यशवंत वर्मा ने मृतिका का पोस्टमॉर्टम डाॅक्टरों की पैनल से कराने और पोस्टमॉर्टम की वीडियो ग्राफी कराने के लिए भी कहा है। साथ ही डाॅक्टर आरबी सिंह को पत्र देकर जवाब भी मांगा है।
मृतिका के भाई लवकुश सेन ने बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी सेन (28) के पेट में दर्द था। 23 सितंबर को उसकी बहन आदर्श काॅलोनी स्थित सरकारी अस्पताल में पदस्थ डाॅ आरबी सिंह के क्लिनिक में इलाज कराने गई थी, जहां पर ऑपरेशन करने के लिए बताया गया। 24 सितंबर को अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया, लेकिन तीन दिन बाद उसकी बहन की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी जानकारी डॉक्टर को दी गई। करीब एक घंटे बाद जब डाॅक्टर आए, तब तक उसकी मौत हो गई। लवकुश सेन ने डाॅक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मृतिका के परिजनों ने बुधवार को जिला अस्पताल के बाहर डाॅक्टर आरबी सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हंगामा शांत हो गया।
सिविल सर्जन डाॅ यशवंत वर्मा ने बताया कि एक महिला का ऑपरेशन डाॅक्टर ने किया था, दुर्भाग्य से महिला की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि डाॅ आरबी सिंह ने ऑपरेशन किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि सरकारी डाॅक्टर अस्पताल का संचालक नहीं कर सकते हैं। पत्र जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम तीन डाॅक्टरों ने कैमरे की निगरानी में किया है।
Source link