Madhyapradesh

चलती बस में युवतियों से अश्लील हरकतः वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपी युवक हिरासत में

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में बैठी दो युवतियों के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक नीतीश गौंड निवासी देवरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देवरी नगर के बस स्टैंड की घटना

दरअसल घटना देवरी नगर के बस स्टैंड की है जहां एक यात्री बस में एक युवक के द्वारा सीट पर बैठी 2 युवतियों के सामने जाकर अश्लील हरकत की गई। युवती ने युवक को बस में ही धुनाई कर दी। घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी कहना है कि अब तक बस में मौजूद किसी युवती या अन्य पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत नहीं मिलने के कारण फिलहाल आरोपी के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

एसडीओपी अरुण उइके ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो किस ट्रेवल्स बस का है, इसकी भी पुष्टि की जा रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और बस में मौजूद महिलाओं एवं युवतियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई पीड़ित सामने आता है या शिकायत प्राप्त होती है, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button