चरित्र संदेह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या: घर में मृत अवस्था में मिला था शव, 6 दिन पहले बच्ची को दिया था जन्म

[ad_1]
अशोकनगर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुंगावली की अजीज कॉलोनी निवासी एक महिला का 2 दिन पहले मृत अवस्था में घर में ही सब मिला था। जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की तो पति ने बताया कि चरित्र संदेह के चलते उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। महिला ने 6 दिन पहले ही बच्ची को जन्म दिया था।
मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
24 वर्षीय विवाहिता महिला रिंकेश पाल का शव सोमवार को उसके ही घर में मिला था। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह सीढ़ियों से गिर गई इस वजह से उसकी मौत हो गई। लेकिन उसके गले पर खरोच के निशान थे, जिसकी वजह से महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई। इसके बाद महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसी आधार पर पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
चरित्र संदेह के चलते की हत्या
मुंगावली थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने बताया कि काफी समय से महिला का पति उस पर चरित्र संदेह करता था। रात के समय महिला किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पति ने उस पर शक जताया और उसकी पत्नी से फोन मांगा। लेकिन महिला ने फोन नहीं दिया, तो दोनों के बीच छीना झपटी हो गई।
इसी दौरान पति ने आक्रोशित होकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम में हत्या का खुलासा होने के बाद महिला के पति पर 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Source link