Chhattisgarh
निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला अंतर्गत युवा महोत्सव जनपद पंचायत करतला के उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों एवं जनपद के शिक्षकों एवं श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
0.अभिव्यक्ति ऐप का बैनर लगाकर एवं हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कोरबा,17नवंबर | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत। युवा महोत्सव जनपद पंचायत करतला के उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों एवं जनपद के शिक्षकों एवं श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को नशा मुक्ति, साइबर ठगी,बेटी हमर मान, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, यातायात नियमों व नाबालिक बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने बुराईयों से बचने की सलाह दिया गया ।
कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।

Follow Us




