चचाई पुलिस ने 5 आरोपी को किया गिरफ्तार: 290 KG स्क्रैप लोहा, पाइप समेत पिकअप वाहन भी किया जब्त

[ad_1]
अनूपपुर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चचाई पुलिस ने कबाड़ चोरी के 5 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान और पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में 26 अक्टूबर को राहुल सिंह परिहार निवासी सोडा फैक्ट्री बरगवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एसटीपी सोडा फैक्ट्री से लगभग तीन क्विंटल लोहे के स्क्रैप और पाइप की चोरी 25 अक्टूबर की रात हो गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजी बद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी संदीप प्रजापति पिता सुरेश प्रजापति (22 वर्ष) निवासी लेबर काॅलोनी, अशोक कोल पिता संतोष कोल (23 वर्ष) निवासी इंद्ना नगर थाना अमलाई, अरविंद प्रजापति पिता रामसागर प्रजापति (24 वर्ष) निवासी लेबर कॉलोनी बरगवां, नितीश प्रजापति पिता मनोज प्रजापति (18 वर्ष) निवासी लेवर कॉलोनी, पिकअप मालिक राम प्रकाश उर्फ लल्लू कोल पिता नत्थू लाल कोल (28 वर्ष) निवासी इंद्नानगर थाना जिला शहडोल से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से 290 किलो स्क्रैप लोहा, पाइप जब्त किया था।
Source link