चंद्रग्रहण मंगलवार को: जानिए इस दौरान क्या करे,क्या नही करे, किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • Know What To Do, What Not To Do During This Time, What Will Be The Effect On Which Zodiac Signs

बैतूलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार होने वाला चंद्र ग्रहण आठ से ज्यादा राशियों के लिए अनिष्टकारक माना जा रहा है। इस दौरान ग्रहण के सूतक और ग्रहण की वजह से पूजन, मूर्ति स्पर्श से मना किया जा रहा है। ग्रहण की वजह से कई लोग कार्तिक पूर्णिमा पर किए जाने वाले कई धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे एक दिन पहले ही कर लेंगे। भारत में यह ग्रहण शाम 5.46 से 6.19 तक दिखाई पड़ेगा। हालाकि यह दोपहर दो बजे से ही लग जाएगा।

कब लगेगा ग्रहण

8 नवंबर मंगलवार को भरणी नक्षत्र व मेष राशि पर चंद्रग्रहण लग रहा है। इसका स्पर्श 2 बजकर 39 मिनट पर होगा। जबकि मोक्ष शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होगा।।ग्रहण के सूतक 9 घंटे पहले मंगलवार 5.39 पर लगेगा।

जानिए किस राशि पर क्या है प्रभाव

इस चंद्रग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। बैतूल के सिद्धि विनायक ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं संजीव शर्मा के मुताबिक यह ग्रहण मेष राशि वालों के लिए विशेष अनिष्ट कारी है जबकि वृष कन्या मकर राशि वालों के लिए अशुभ है। या ग्रहण तुला धनु राशि वालों को मध्यम फल देगा। पंडित संजीव शर्मा ने बताया कि जिनको यह ग्रहण अशुभ, मध्यम फल दे रहा है । उन्हें ग्रहण नहीं देखना चाहिए।

यह करनी होगी साधना

पंडित संजीव शर्मा के मुताबिक सूतक वेद के समय मूर्ति स्पर्श, भोजन, शयन नहीं करना चाहिए । बल्कि हवन जब दान तुला दान अन्न दान वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। यह ग्रहण के समय अनिष्ट रोकने का बेहतर उपाय है।

ग्रहण के बाद स्नान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा भी 8 नवंबर को ही है। इसलिए कई स्थानों पर भंडारे अन्य धार्मिक कार्यक्रम अनुष्ठान 1 दिन पूर्व ही करा लिए जाएंगे ।इस दिन स्नान तो हो जाएगा लेकिन मूर्ति स्पर्श और पूजन नहीं हो सकेगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button