घर में युवक ने फांसी लगाई: मजदूरी करता था, 2 दिन पहले ही नौकरी लगी थी

[ad_1]

देवास2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कल सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार संतोष पिता गोपाल मालवीय उम्र 29 वर्ष निवासी मल्हार कॉलोनी ने अज्ञात कारणों के चलते आज शाम को अपने ही घर में फांसी लगा ली, परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष मजदूरी करता था, उसकी दो दिनों पूर्व ही एक निजी कंपनी में नौकरी लगी थी। वह अपने माता-पिता से अलग उसकी पत्नी संध्या व तीन छोटे बच्चों के साथ रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जहां उन्होंने मौका मुआयना किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां कल सुबह उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button