पीड़ित पुरुषो का दर्द बंटेगी यह संस्था: बैतूल में मनाएगी पुरुष दिवस, झूठी शिकायतों पर होगा मंथन,19 दिसंबर को होगा आयोजन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- Men’s Day Will Be Celebrated In Betul, There Will Be Brainstorming On False Complaints, Will Be Organized On December 19
बैतूल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पत्नियों से पीड़ित पतियों की हमदर्द संस्था सेव इंडियन फैमिली आगामी 19 नवंबर को बैतूल के नेहरू पार्क में पुरुष दिवस मनाएगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी मीरा एंथोनी उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम में पुरुषों पर हो रहे अत्याचार और झूठी शिकायतों के मुद्दों पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित जन सामान्य के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।
संस्था के काउंसलर डॉ संदीप गोहे ने बताया कि महिलाओं के लिए तो बहुत से अधिकार हैं, पर पुरुषों को जो अधिकार दिए गए हैं, उनमें भी उन्हें मान्यता नहीं दी गई है। अगर कोई पुरुष अपनी परेशानी लेकर आवाज उठाता भी है, तो उसकी आवाज कोई नहीं सुनता। अगर कोई महिला पुरुष के खिलाफ शिकायत लेकर जाती है, तो उसकी बात को सही मान लिया जाता है, भले ही आरोप गलत हों। ऐसे ही प्रताड़ित पुरुषों को मदद मुहैया कराने के उद्देश्य से संस्था देशभर में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारे समाज में पुरुषों का स्थान महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके लिए कभी पुरूष दिवस नहीं मनाया जाता है। बहुत से लोगों को यह भी नहीं मालूम कि पुरूष दिवस भी होता है। समय के साथ धीरे-धीरे पुरुषों के संरक्षण एवं उनकी समस्याओं को सुनने समझने और निराकरण की आवश्यकता है।
बैतूल में भी बढ़ रहे पुरुष प्रताड़ना के मामले
डॉ गोहे ने बताया कि सेव इंडिया फैमिली अब बैतूल में भी सक्रिय रूप से काम करेगी। उन्होंने बताया कि दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, दुष्कर्म के फर्जी मामलों में फंसे पुरुषों और उनके परिवार वालों की मदद के लिए संस्था काम करेगी। उन्होंने बताया कि बैतूल में पुरुषों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। इसको लेकर संस्था ने बैतूल में भी काम करने की रणनीति बनाई है।
इस तरह के मामलों के पीड़ित पुरुषों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा जिन मामलों में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है, उनमें दोनों पक्षों के बीच समझौते का भी प्रयास किया जाता है और जिनमें प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है, उनमें पीड़ित पक्ष को जरूरी कानूनी जानकारी और मदद दी जाती है। इसके अलावा संस्था के हेल्पलाइन नंबर 8882498498 पर संपर्क करने पर संस्था के लोग पीड़ित व्यक्ति और उसके परिवार से संपर्क कर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे। गोहे ने 19 नवंबर को नेहरू पार्क बैतूल में दोपहर 1 बजे से आयोजित पुरुष दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Source link