ग्राम पंचायत बनारी में धीवर समाज सामुदायिक भवन का भूमि पूजन संपन्न

जांजगीर-चांपा (नवागढ़), 11 जून। ग्राम पंचायत बनारी में धीवर समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद महोदया श्रीमती कमलेश जांगड़े के करकमलों से भूमि पूजन किया गया।

ज्ञात हो कि सांसद महोदया द्वारा 21 फरवरी को ग्राम बनारी में आयोजित धीवर समाज नवागढ़ रेंज के वार्षिक सम्मेलन के दौरान सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की गई थी, जिसके फलस्वरूप आज भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच देवनारायण सिदार, उपसरपंच धनपत धीवर, नवागढ़ रेंज अध्यक्ष भागीरथी धीवर, रेंज कोषाध्यक्ष रामेश्वर धीवर, रेंज सहसचिव मनोज कुमार धीवर, बनारी केंद्र अध्यक्ष कौशल धीवर, खोखरा केंद्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम धीवर, धुरकोट केंद्र अध्यक्ष शिवकुमार धीवर, बृजलाल धीवर केंद्र सचिव, पंच शकुन धीवर, पंच भुनेश्वरी धीवर, पंच मणिशंकर धीवर, गीताराम धीवर, बोधराम धीवर, कमलेश धीवर, लक्ष्मी धीवर, भागवत धीवर, बजरंग धीवर, दिनेश धीवर, चुन्नी धीवर, खीखराम धीवर, नंदकिशोर धीवर, रवि धीवर, प्रेम धीवर सहित ग्राम एवं समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह जानकारी मनीष भीष्म मीडिया प्रभारी संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर (छ.ग.) ने दी।




