गूगल के मैनेजर को बंधक बनाकर कराई शादी: युवती ने बेंगलुरू से भोपाल बुलाया, नशीली दवा खिलाकर लिए 7 फेरे; अब मांग रही 50 लाख

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Girl Called From Bangalore To Bhopal, Took 7 Rounds After Being Fed Drugs; Now Asking For 50 Lakhs
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल में कमला नगर इलाके में बेंगलुरू में गूगल कंपनी के मैनेजर को भोपाल के युवती ने बंधक बनाए रखा। उसे जबरन नशीली दवा खिलाकर शादी कर ली। अब उसे ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए मांग रही है। पैसे नहीं देने पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराने की धमकी भी दी है। युवक ने इसकी शिकायत कमला नगर थाने में की है। गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवती युवक के साथ पढ़ती थी। उसने धोखा देकर मैनेजर को भोपाल बुलाया। आरोपी युवती पारूल उर्फ सुजाता है। पुलिस ने पारुल, उसके पिता कमलेश सिंह, भाई शैवेष सिंह, जीजा विजेंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मैनेजर ने पुलिस को बताया दर्द
मेरा नाम गणेश शंकर है। उम्र 35 साल। मैं मूलत: भोपाल के बी-22 कस्तूरबा नगर का रहने वाला हूं। वर्तमान में एनएस 204 श्रीराम सुरभि कनकपुरा रोड बेंगलुरू में रहता हूं। गूगल में मैनेजर हूं। काॅलेज (आईआईएम) में साथ पढ़ने वाली पारुल उर्फ सुजाता मुझसे शादी करना चाहती थी। मेरे मना करने पर उसने अपने पिता कमलेश सिंह से जुलाई 2020 में मेरे घर फोन करवाया। कमलेश सिंह ने बेटी का शादी का प्रस्ताव मुझे व माता-पिता को दिया। हमने मना कर दिया। इस पर उन्होंने देख लेने की धमकी दी। सुजाता व उसके घरवाले हमसे रंजिश रखने लगे। सुजाता मुझे बार-बार फोन कर इमोशनल ब्लैकमेल करती रहती थी। जून 2022 में सुजाता ने मुझसे कहा कि उसके परिवार वाले दबाव डाल रहे कि कहीं दूसरी जगह शादी कर लो। उसने कहा कि मैंने परिवार वालों को बताया है कि वह केवल मुझसे प्यार करती है।
किसी को अपनी जिंदगी में शामिल नहीं कर सकती, जबकि वास्तविकता यह है कि वह मर्जी से बिना परिवार के दखलअंदाजी के जीना चाहती थी। सुजाता ने मुझ पर दबाव डाला कि मैं भोपाल आकर उसके परिवार वालों से मिलकर वापस बेंगलुरू जाऊं। उसके बाद वह फिर कभी संपर्क नहीं करेगी। सुजाता ने मुझसे कहा कि वह केवल परिवार वालों को दिखाने के लिए यह नाटक कर रही है। दबाव में आकर मैंने अपने माता पिता को कुछ नहीं बताया। 21 जून 2022 को मैं भोपाल आया। सुजाता के भाई शैवेष व उसके जीजा विजेंदर ने एयरपोर्ट से साथ लिया। वह नेहरू नगर के एक फ्लैट में पहुंचे। दोनों ने फ्लैट में नजरबंद कर दिया। जब भी मैं बाहर जाने के लिये कहता, तो दोनों धमकाने लगते थे। दो बार तो मुझे पीटा भी। मुझे खाना विजेंदर या उसके साथी लाकर देते थे। खाने में कुछ ऐसी दवा मिला कर दी जाती थी कि मुझे नींद आती रहती थी।
मैं लगातार बेहोशी की हालत में रहता था। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर मेरे साथ वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। पूछने पर विजेंदर ने बताया कि सुजाता के परिवार वालों नें 25 जून को सुजाता की सगाई का फंक्शन रखा है। उसके बाद 26 जून को भोपाल में ही शादी है। यह सुनकर मैं अचंभित रह गया। मैंने उनसे कहा कि हाल में ही मेरी दादी का देहांत हुआ है। मैं शादी में शामिल नहीं हो सकता। इस पर सुजाता के परिवार वालों ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वे मुझे मेरे माता पिता को झूठे केसों में फंसवाकर जेल भिजवा देंगे।
दहेज प्रताड़ना का झूठा केस लगाएंगे। मेरे माता पिता वृद्ध व कमजोर हैं। मैं नहीं चाहता था कि उन्हें परेशानी हो, इसलिए मजबूरी में मुझे फंक्शन में शामिल होना पड़ा। इस दौरान मैं बेहोश होकर दो तीन बार गिर गया। सुजाता व उसके घर वालों ने मुझे पुनः होश में लाकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव डाला। बेहोशी में मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसके कारण शादी की सभी विधियां अधूरी रह गईं। सुजाता व उसके परिजनो नें मुझे माता पिता से मिलने नहीं दिया। भोपाल में आखिरी तक विजेंदर व शैवेष मेरे साथ ही रहे। एयरपोर्ट तक छोड़ने आए।
सुजाता के साथ खींच लिए फोटो
मेरे बेहोश होने के पहले सुजाता के परिजनों ने मेरे व सुजाता के फोटो खींच लिए। अब सुजाता और उसके घर वाले इन फोटोज के आधार पर ब्लैकमेल कर रहे हैं। दबाव बना रहे हैं कि मैं सुजाता को पत्नी स्वीकार कर लूं। मना करने पर सुजाता और उसके परिजनों ने 50 लाख मांगे। ऐसा नहीं करने पर वे मुझे व परिवार को बदनाम कर देंगे। मुझे व मेरे माता पिता को झूठे केसों में उलझाकर जेल भिजवा देंगे।
सोशल मीडिया में फोटो डालने की धमकी
इसके बाद सुजाता व उसके परिजनों ने कहा कि परिवार की पुलिस महकमे में जान पहचान है। उनके चाचा भी पुलिस डिपार्टमेंट में आईपीएस हैं। वे हमें जेल में डाल देंगे। हम कभी भी साथ में पति-पत्नी बनकर नहीं रहे हैं। सुजाता उसके भाई, पिता कमलेश सिंह, उसके जीजा विजेंदर ने मुझको धमकी दी कि यदि मैंने 50 लाख रुपए नहीं दिए, तो सोशल मीडिया में मेरे व मेरे माता पिता के बारे में पोस्ट करेंगे।
28 अगस्त को 2022 को सुजाता व उसके पिता कमलेश व विजेंदर बेंगलुरू में रिश्तेदार के घर गए। वहां सबको झूठ कहा कि सुजाता मेरी पत्नी है। मैं उसे स्वीकर नहीं कर रहा हूं। ऐसा कहते हुये सुजाता उसके पिता कमलेश ने हंगामा किया। इसका भी उन्होंने वीडियो बना लिया। अब सुजाता व उसके पिता कमलेश वीडियो को रिश्तेदारों मित्रों व परिचितों को भेजकर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो मेरे ताऊ, ताई एवं पडोसी को भेज भी चुके हैं। सुजाता मेरे कार्यालय में ई-मेल भेजकर मेरे विरूद्ध झूठे व मनगढ़त आरोप लगाकर बदनाम कर रही है, जबकि मेरा विवाह जबरन करवाया गया।
मामले की जांच कर रहे एसआई संजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित युवक ने खुद को बेंगलुरू में गूगल का मैनेजर बताया है। युवती भी उसके साथ आईआईएम में पढ़ी है। वर्तमान में युवती जॉब कर रही है। अभी दूसरे पक्ष के बयान नहीं हो पाए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link




