Chhattisgarh

गुरूकुल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

कवर्धा । नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरूकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हाल ही में कराटे इण्डिया आर्गनाइजेशन और ब्लूम ओलम्पियाड फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे छत्तीसगढ़ में शाला परिवार को गौरवान्वित किया है।

प्रमुख उपलब्धियाँ
    कराटे इण्डिया आर्गनाइजेशन: अदिति मानिकपुरी ने जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    राष्ट्रीय तबला प्रतियोगिता:  शब्ददीप सिंह मुटरेजा ने प्रथम स्थान हासिल किया।


    ब्लूम ओलम्पियाड फाउण्डेशन: श्रेयांश जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान और सृष्टि चंद्रवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन सफल प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला प्रभारी प्राचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी शाला में पढ़ाई के साथ-साथ सहगामी पाठ्यक्रियाओं में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को तलाश कर तराशने का भगीरथ प्रयास अनवरत चलता रहता है। यह उसी का प्रतिफल है।”

संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने इस महती उपलब्धि पर पूरे विद्यालयीन परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

गुरूकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य को भी गर्व महसूस कराया है। भविष्य में भी विद्यार्थियों की ऐसी ही सफलता की कामना की जाती है।

Related Articles

Back to top button