गुरुवार भस्म आरती दर्शन: महाकाल के मस्तक पर रुद्राक्ष का तिलक, चंदन का त्रिपुण्ड और मोगरे के पुष्प अर्पित कर श्रृंगार

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Shringar By Offering Tilak Of Rudraksha, Tripund Of Sandalwood And Fragrant Flowers Of Peony On The Head Of Lord Mahakal

उज्जैनएक घंटा पहले

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पंडे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। महाकाल के मस्तक पर रुद्राक्ष का तिलक, चन्दन का त्रिपुण्ड और मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button