गुरुवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल का जल अभिषेक के बाद भांग से श्रृंगार

[ad_1]
उज्जैनएक घंटा पहले
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 4 बजे पट खोलने के पश्चात भस्म आरती में महाकाल का जल से अभिषेक किया गया तत पश्चात मंत्रो उच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर शहद से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन कर भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मनमोहक राजा के रूप में श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर चन्दन का त्रिपुण्ड और रजत त्रिनेत्र,सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us