गुरुवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल ने मस्तक पर त्रिपुंड, त्रिनेत्र और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण किया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Lord Mahakal Wore A Tripunda Trinetra On His Head And A Silver Crown Of Sheshnag On His Head.

उज्जैन5 मिनट पहले

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 4 बजे पट खोलने के पश्चात भस्म आरती में भगवान महाकाल को जल से स्नान कराने के पश्चात मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, घी, शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भांग, चंदन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मनमोहक श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर रजत त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र ,सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button