गुरुवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक पूजन, राजा स्वरूप में दर्शन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Lord Mahakal’s Milk, Curd, Ghee, Honey And Fruit Juice Made From Panchamrit Worship Of Baba Mahakal

उज्जैनएक घंटा पहले

उज्जैन बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान 3 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। महाकाल के मस्तक पर चन्दन और भांग से श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर से राजा स्वरुप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button