गुरुवार भस्म आरती दर्शन: आभूषण भांग और अबीर से भगवान महाकाल का श्रृंगार

[ad_1]
उज्जैनएक घंटा पहले
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 4 बजे पट खोलने के पश्चात भस्म आरती में महाकाल को जल से स्नान कराने के पश्चात मंत्रोच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर रजत आभूषण सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us