रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद: युवक पर पड़ोसी ने अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर किया कुल्हाड़ी से हमला

[ad_1]

खरगोन39 मिनट पहले

खरगोन जिले में पैसों के लेन-देन पर एक युवक पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार रात की है।

इस घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जैतापुर चौकी क्षेत्र ग्राम मगरिया में शिवशंकर पिता जग्गन दोस्त के घर रुपये लेने गया था। जहां उसके पड़ोसी ने अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इधर पुलिस ने पूरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी जैतापुर के अनुसार आरोपी अब भी फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जैतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा गया। बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button