गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दीवान: प्रकाश पर्व पर देवास में कई आयोजन, रात 1 बजे मनेगा गुरुनानकदेव जी का जन्मोत्सव

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- Many Events In Dewas On Prakash Parv, The Birth Anniversary Of Guru Nanak Dev Ji Will Be Celebrated At 1 Pm
देवास7 घंटे पहले
श्री गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व आज उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बस स्टैंड स्थित गुरुदारा पर सुबह से रात तक कई आयोजनों का दौर जारी है। प्रकाश पर्व के चलते गुरुदारा पर आकर्षक रोशनी की गई है।
गुरुचरण सिंह सलूजा सचिव गुरुदारा प्रबंधक कमेटी गुरुसिंघ सभा देवास ने बताया कि सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व पूरा विश्व मना रहा है। इस कड़ी में देवास में भी पर्व मनाया जा रहा है। विगत नौ दिनों से सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। आज उनका जन्म दिवस है। सुबह कीर्तन हुआ। विशेष कीर्तन दिवान सजा। रात में भी विशेष कीर्तन दिवान सजेगा। रात 1 बजे आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व पर गुरुदारा पर सुबह से सिख समाज के लोगों की भीड़ लगी रही। कीर्तन दिवान में कई लोग शामिल हुए।
Source link