गुना में शेर के बच्चों की खिलाती माता की झांकी: 12 फीट की प्रतिमा को झोपड़ी में किया विराजमान; कीजिये दर्शन

[ad_1]
गुना44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विकास नगर में झोपड़ी में माता की प्रतिमा को विराजमान किया गया है।
शहर के विकास नगर में लगी शेर के बच्चों को खिलाते माता की प्रतिमा हर किसी को आकर्षित कर रही है। 12 फीट की माता की प्रतिमा को एक झोपड़ी में विराजमान किया गया है। घांस और बांस से यह झोपड़ी तैयार की गई है। पिछले 14 वर्षों से लगातार यहां झांकी की स्थापना की जाती है। बच्चों के लिए प्रतिमा बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।
श्री ठाकुर बाबा झांकी समिति विकास नगर के हिमांशु शर्मा ने बताया कि झांकी समिति के अध्यक्ष दीपक जाट के नेतृत्व में हर वर्ष प्रतिमा स्थापित की जाती है। लगातार 14 वर्ष से विकास नगर में माता रानी का भव्य दरबार सजाया जाता है। इस बार माता रानी एक पहाड़ों के बीच झोपड़ी में विराजमान है। वह शेरों को खिलाते हुए दिखाया जा रहा है। प्रतिमा को शहर के कैंट इलाके के ही मूर्तिकार अनिल ने तैयार किया है। 12 फीट की यह प्रतिमा काफी आकर्षक है।
उन्होंने बताया कि दरबार में महाआरती सैकड़ों धर्म प्रेमी उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाते हैं। इस आकर्षित एवं मनमोहक झांकी को देखने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आ रहे हैं। इस झांकी में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मिट्टी की प्रतियोगिता के बाद बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से माता के दर्शन करने का आग्रह किया है।
Source link