गुना में विधवा महिला से 8.67 लाख की धोखाधड़ी: मकान खरीदने के लिए दिए पैसे; विक्रेता ने दूसरा को करा दी रजिस्ट्री

[ad_1]

गुना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कोतवाली में धोखाधड़ी की FIR की गई है। - Dainik Bhaskar

कोतवाली में धोखाधड़ी की FIR की गई है।

शहर की रहने वाली एक विधवा महिला से 8.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। महिला को एक मकान की जरूरत थी। उसने एक व्यक्ति से मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया। उसने कई किश्तों में पैसे भी दे दिए, लेकिन विक्रेता ने मकान की रजिस्ट्री किसी और को करा दी। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में FIR की गई है।

शहर की दुबे कॉलोनी में रहने वाली जयंती दुबे (48) पत्नी स्व राजेश दुबे ने कोतवाली में आवेदन दिया। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि देवेंद्र कलावत पुत्र मांगीलाल कलावत निवासी किशनपुरा तहसील बमोरी वर्तमान में शहर के विकास नगर में रहता है। उसे मकान बेचना था, जिसको खरीदने के लिए देवेंद्र के साथ उन्होंने एग्रीमेंट किया। इसके लिए अलग-अलग बार में उसे पैसे भी दे दिए, लेकिन इसके बाद भी उसने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई। इसी दौरान देवेंद्र ने उस मकान को किसी और को बेच दिया। उससे पैसे वापस मांगे तो वह भी वापस नहीं कर रहा है।

जब भी पैसे वापस मांगों तो वह टाल देता है। महिला ने पैसों के लिए लगातार तकादा भी किया। पैसे वापस नहीं मिले तो महिला ने कोतवाली जाकर आवेदन दिया। उनके आवेदन पर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज की है। उस पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इतनी बार में दिए पैसे

18 दिसंबर 2017- 5 हजार स्याही के तौर पर

20 दिसंबर 2017- 2 लाख अनुबंध पत्र के

11 अप्रैल 2018- 2 लाख

26 मई 2018- 98 हजार

22 नवंबर 2018- 49 हजार

21 मार्च 2019- 20 हजार

9 मई 2019- 1.10 लाख

17 नवंबर 2019- 1 लाख

12 अक्टूबर 2019- 50 हजार

4 मई 2020- 35 हजार

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button