गुना में युवक की संदिग्ध मौत का मामला: जिला अस्पताल छावनी में तब्दील; इज्तिमा से लौटा था मृतक

[ad_1]
गुना37 मिनट पहले
मृतक इजराइल खान।
शहर के कैंट इलाके में एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका था। इसके बाद उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिवार वाले पुलिस पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं उनका कहना है कि पुलिस की मारपीट से ही युवक की मौत हुई। हालांकि, पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी को केवल पूछताछ के लिए रोका था। अचानक उसे चक्कर आ गए, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। इस पूरे मामले में देर रात तक जिला अस्पताल में हंगामा चलता रहा। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के नागरिक अस्पताल में जमा हो गए। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ा। कलेक्टर और SP के आश्वासन के बाद वह माने।
दरअसल, मामला यह है कि गोकुल सिंह के चक्क पर रहने वाला इजराइल खान(30) तीन दिन से भोपाल में आयोजित इज्तिमा में गया हुआ था। सोमवार शाम वह इंटरसिटी ट्रैन से वापस गुना लौटा। स्टेशन से उतरकर वह ऑटो से अपने घर के लिए निकला। इसी दौरान कुशमौदा चौकी पर उसे पुलिस ने कथित तौर पर रोक लिया। एक केस में उससे पूछताछ करनी थी। यहीं पर पुलिस ने उसे रोका। इसी दौरान उसे चक्कर आने लगे। पुलिस उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जैसे ही परिवार वालों और परिचितों को इसकी सूचना लगी, वह बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए। मृतक के पिता मुनव्वर खान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे से मारपीट की। इसी मारपीट से उसकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक को केवल रोका था। वह इसी डर से बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल बना छावनी
देर रात तक बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के नागरिक अस्पताल में इकट्ठा हो गए। लगभग 10 थानों की पुलिस तैनात करनी पड़ी। अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। रात दो बजे एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और SP से मुलाकात की। उनके आश्वासन के बाद सभी लोग माने और बॉडी को PM रूम में रखवाया। प्रशासन ने यह आश्वासन दिया कि तीन डॉक्टरों का पैनल PM करेगा। इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। PM रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
सुबह FIR पर अड़े
मंगलवार सुबह फिर बड़ी संख्या में नागरिक जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना था कि पहले उन पुलिसवालों पर FIR की जाए, जिन्होंने मारपीट की है। उसके बाद ही पोस्टमार्टम की अनुमति दी जाएगी। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी उनजे PM के लिए समझाने में लगे रहे। SDM, CSP सहित कई थानों के पुलिस बल अस्पताल में मौजूद रहा।
(खबर अपडेट हो रही है)

जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Source link



