गुना भाजपा के जिलाध्यक्ष बने धर्मेंद्र सिकरवार: भाजपा ने नया नाम लाकर फिर चौंकाया; दिग्गज रह गए पीछे

[ad_1]
गुनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

धर्मेंद्र सिकरवार।
पिछले कई महीनों से चली आ रही भाजपा जिलाध्यक्ष बदलने की अटकलों पर गुरुवार को विराम लग गया। भाजपा ने फिर एक बार नया नाम सामने लाकर चौंकाया है। भाजपा ने धर्मेंद्र सिकरवार को गुना जिले न नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। वह निवर्तमान अध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार के करीबी माने जाते हैं। गुना के साथ ही चार और जिलों के अध्यक्ष बदले गए हैं। इनमे पड़ोसी जिला अशोकनगर भी शामिल है। वहां आलोक तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि पिछले काफी समय से जिलाध्यक्ष बदलने की अटकलें लगाई जा रहीं थी। इस बात की चर्चा भी थी कि जल्द ही जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। कई नेता जिलाध्यक्ष बनने के प्रयास में भी थे। वह लगातार लॉबिंग भी कर रहे थे। गुना से लेकर भोपाल और दिल्ली तक की दौड़ भी लगाई गई। अध्यक्ष पद की दौड़ में अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र सलूजा सहित कई प्रमुख नाम थे। हालांकि, इन सब को पीछे छोड़ते हुए धर्मेंद्र सिकरवार ने बाजी मार ली। अभी तक उनका नाम कहीं भी सामने नहीं आया था। भाजपा ने एक बार फिर नया नाम लाकर चौंकाया है। धर्मेंद्र सिकरवार निवर्तमान अध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार के करीबी बताये जाते हैं। उन्हें संगठन में लंबा अनुभव है।
Source link