गुना के 200 छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग: श्योपुर की संस्था कराएगी PSC की तैयारी; दो घंटे चलेगी क्लास

[ad_1]
गुनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

पीजी कॉलेज में टेस्ट आयोजित किया गया।
PSC की तैयारी कर रहे गुना के 200 छात्रों को अब निशुल्क कोचिंग मिलेगी। श्योपुर की एक संस्था गुना के PG कॉलेज में कोचिंग देगी। इसके लिए शनिवार को उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमे लगभग 400 बच्चों ने टेस्ट दिया। कॉपी चेक होने के बाद इनमे से 200 छात्रों को सिलेक्ट किया जाएगा। इन्हें रोज दो घंटे की कोचिंग दी जाएगी। UPSC और MPPSC दोनों की कोचिंग होगी।
आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजेन्द्र जाटव ने बताया कि कुछ समय पहले श्योपुर की एक संस्था ने कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए से संपर्क किया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि वह सिविल सीआओं की निशुल्क तैयारी कराते हैं। उन्होंने फ्री कोचिंग के लिए जगह देने का आग्रह किया। कलेक्टर ने इस पर विचार करते हुए पीजी कॉलेज में जगह देने की बात कही। संस्था और प्रशासन ने बीच लिखा-पढ़ी हुई और आगे की रणनीति बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कलेक्टर ने राजेन्द्र जाटव और पीजी कॉलेज के प्रिंसीपल बीके तिवारी को इसका नोडल अधिकारी बनाया।
रजिस्ट्रेशन कराए
जगह तय होने के बाद संस्था और प्रशासन ने सबसे पहले छात्रों के पंजीयन कराना शुरू किए। 600 छात्रों ने इसके लिए पंजीयन करा लिए। पर संस्था कील 200 छात्रों को ही कोचिंग देने का लक्ष्य लेकर चल रही थी। ऐसे में तय किया गया कि एक टेस्ट करा लिया जाए। इसमे 200 छात्रों का चयन किया जाए। शनिवार को पीजी कॉलेज में टेस्ट आयोजित किया गया। इसमे लगभग 400 छात्र शामिल हुए। 150 अंकों का टेस्ट कराया गया। इसमे 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 25 प्रश्न एप्टीट्यूड के पूछे गए। डेढ़ घंटे तक पेपर चला। 2-3 दिन में कॉपी चेक कर इनमे से 300 छात्रों का चयन किया जाएगा। 15 अक्टूबर से क्लास शुरू करने की तैयारी है।
ये संस्था कराएगी तैयारी
श्योपुर जिले की आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा समिति यह तैयारी कराएगी। 2015 से ये संस्था काम कर रही है। संस्था PSC और UPSC की निशुल्क कोचिंग देती है। अभी श्योपुर, सीहोर, सतना और टीकमगढ़ ने संस्था द्वारा निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि अभी एक वर्ष की कोचिंग के लिए प्रशासन से बात हुई है। छात्रों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो इसे और आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
रोज दो घंटे चलेगी क्लास
15 अक्टूबर से क्लास शुरू करने की तैयारी चल रही है। रोज सुबह 8 से 10 बजे तक पीजी कॉलेज में क्लास चलेगी। इसमें सिलेबस के हिसाब से रोज दो विषयों पर क्लास होगी। संस्था के सदस्तों ने बताया कि समय-समय पर चयनित अधिकारी भी आकर अपने अनुभव छात्रों से साझा करेंगे। इसके अलावा रोज दो विषय छात्रों को पढ़ाई जाएंगे।
Source link