गालियां देने से रोका तो चेहरा चीरा, 12 टांके आए: ग्वालियर में युवक पर जानलेवा हमला

[ad_1]
ग्वालियर4 घंटे पहले
गालियां देने से रोकने पर युवक पर जानलेवा हमला हो गया। बदमाश ने पहला उसे जमकर पीटा। फिर चाकू से तीन-चार वार किए। युवक ने बदमाश का अकेले सामना किया। दो वार गाल और हाथ पर लगे। युवक के चेहरे पर 12 से ज्यादा टांके आए हैं।
मामला दीपावली की रात ग्वालियर का है। हमला होता देख पीड़ित का दोस्त उसे छोड़कर भाग निकला। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हजीरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि हमलावर का पुराना विवाद है।
दोस्त चाकू देख भाग निकला
शहर के तानसेन नगर निवासी लोकेन्द्र सिंह सिकरवार पुत्र दिनेश सिंह सिकरवार एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। दीपावली के दिन वह अपने दोस्त के साथ इंटक मैदान घूमने गया था। दोनों वहां पर बैठकर बातचीत कर रहे थे कि तभी वहां पर राकेश प्रजापति आया। राकेश से लोकेन्द्र का पुराना विवाद चल रहा है। उसे देखते ही राकेश गालियां देने लगा। लोकेन्द्र ने उसे मना किया तो उसने मारपीट की। दोस्त उसे बचाने आया तो आरोपी ने चाकू निकाल लिया। यह देख वह वहां से भाग निकला। लोकेन्द्र ने आरोपी का सामना किया, लेकिन आरोपी ने उस पर चाकू से तीन-चार वार कर दिए, जिनमें से दो उसके गाल और हाथ पर लगे हैं।
गर्दन से चेहरे तक गहरा घाव
आरोपी ने पहला वार उसकी गर्दन पर किया, लेकिन वह झुक गया तो चाकू गर्दन से चेहरे तक घाव करता हुआ निकल गया, जिससे लोकेन्द्र घायल हो गया। इसी बीच राकेश ने दूसरा वार किया, जिससे बचने के लिए लोकेन्द्र ने हाथ अड़ाया तो घाव उसके हाथ में लगा। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकला।
हत्या की कोशिश का केस किया दर्ज
हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने चाकू मारा है। युवक की हालत गंभीर है और उसे उपचार के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़िए
भोपाल में मैदान में खड़े युवक को छुरा घोंपा, फिर गोली मारी
भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्कूल के मैदान में खड़े युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके जांघ में लगी है। आरोपियों ने गोली मारने से पहले छुरे से उस पर हमला किया। युवक को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

डॉक्टर ने BYJU’S के काउंसलर को पीटा
भोपाल में मोबाइल पर वीडियो देख रहे आधार अस्पताल के डॉक्टर प्रमोद दुबे ने ऑनलाइन टीचिंग ऐप BYJU’S के काउंसलर के सिर पर फोन का रिसीवर मार दिया। घटना में काउंसलर के सिर में गंभीर चोट लगी है। इतना ही नहीं बीच-बचाव कर रहे काउंसलर के भाई के साथ भी डाक्टर ने मारपीट कर दी। पढ़ें पूरी खबर

Source link