गायत्री महामंत्र का नव दिवसीय अनुष्ठान का क्रम: गायत्री परिवार ने सबके कल्याण के लिए किया गायत्री लघु अनुष्ठान

[ad_1]

देवासएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर और गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर पर नवरात्रि पर्व पर सामूहिक गायत्री महामंत्र का नव दिवसीय अनुष्ठान का क्रम अनवरत रूप से चलाया गया। इसमें गायत्री साधक बड़ी संख्या में तड़के 3.30 ब्रह्ममुहूर्त में सामूहिक गायत्री महामंत्र का जाप प्राणि मात्र के कल्याण के लिए किया जिसकी पूर्णाहुति नवमी पर हुई।

मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया, सुबह 9 बजे वेदमाता गायत्री, गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवतीदेवी व देवोआव्हन, पूजन के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई। इसमें यज्ञोपवीत, दीक्षा, विद्यारंभ सहित विभिन्न संस्कार नि:शुल्क हुए। सहायक मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मोहरी ने लाेगाें से अपील की समाज में समानता, एकरूपता एवं राष्ट्र की अखंडता के लिए गायत्री शक्तिपीठ पर प्रति रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सामूहिक अखंड गायत्री साधना की जाती है। संचालन ज्ञानदेव बोडखे ने किया। आभार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजेन्द्र पोरवाल ने माना।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button