Chhattisgarh

गांव चलो, घर चलो अभियान की शुरुआत, नैला वार्ड से घर-घर पहुंची भाजपा

जांजगीर नैला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो, घर चलो” अभियान की शुरुआत नैला नगर के वार्ड क्रमांक 2 से की गई। इस अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने किया। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 3, 4 और 5 में गली-गली और घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई और यह भी जाना कि इन योजनाओं का लाभ लोगों को सही तरीके से मिल रहा है या नहीं। जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और लोगों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिल रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई गई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उनका फीडबैक भी लिया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमर सुलतानिया, नंदनी राजवाड़े, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंह, रेखा गढ़वाल, मोहन यादव, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, उमेश राठौर, विक्की सिंह, अजीत गढ़वाल, रघु कश्यप, सुनील कश्यप, सोनू यादव, प्रदीप सोनी, प्रेम थवाईत, देवा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, प्रेमलता कौशिक, संजीता माली, रिया यादव, दुल्हरिन, प्रतिमा डहरे, गोलू दुबे, गज्जू कर्ष, छबि, फिरदौस, सुनील, सतीश शर्मा, सुशील विजय, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि “गांव चलो, घर चलो” अभियान के संयोजक उमेश राठौर एवं सहसंयोजक सोनू यादव हैं, जिनके नेतृत्व में यह अभियान पूरे क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से भाजपा संगठन गांव-गांव तक पहुंचकर जनता से जुड़ने और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Back to top button