गांधी सेवा आश्रम में मनाई बिरसा मुंडा जयंती: जनप्रतिनिधि बोले- अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों के अभियान का प्रतीक थे भगवान बिरसा मुंडा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sheopur
- People’s Representative Said Lord Birsa Munda Was The Symbol Of The Campaign Of Tribals Against The British
श्योपुर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार को महात्मा गांधी सेवा आश्रम परिसर में आदिवासी समाज के गौरव वीर बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने वीर बिरसा मुंडा को याद किया और कहा कि, अंग्रेजो के खिलाफ आदिवासियों के अभियान का प्रतीक है भगवान बिरसा मुंडा।
श्योपुर के कांग्रेसी विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि, सन् 1857 के आजादी के संघर्ष की आग को आदिवासियों में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा ने बुझने नहीं दिया, उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों को संगठित कर अपने परंपरागत हथियारों से उनकी सशस्त्र सेना के छक्के छुड़ा दिए, अंत में उनके एक साथी की गद्दारी के कारण वे पकड़े गए और उन्हें दो साल की सजा हुई पर बीच में ही उन्हें जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया वे आदिवासी समाज के गौरव थे।

अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष छेड़ दिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक गांधी वादी विचारक सत्यभानु चौहान ने कहा कि, आदिवासी समाज पर अंग्रेजों के शासनकाल मे काफी अत्याचार किए गए यहां तक कि, जब सन् 1894 मे अकाल पड़ा तो उनसे जबरन लगान वसूला गया, इस बात से बिरसा मुंडा और उनके अनुयायियों में विद्रोह की ज्वाला फूट पड़ी और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष छेड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप अनगिनत लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, काफी लोगों को जेल में डाल दिया गया। सन् 1897 में बिरसा मुंडा को भी पकड़ कर जेल में डाल दिया गया, जहां से वे जिंदा नहीं निकल सके। लेकिन उनके इस संघर्ष ने उन्हें आदिवासियों के बीच ईश्वर के रूप में स्थापित कर दिया, आज भी आदिवासी मुंडा समाज में उनकी पूजा की जाती है।

बिरसा मुंडा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
महात्मा गांधी सेवा आश्रम के उपाध्यक्ष कैलाश पाराशर ने कहा कि, आजादी के संघर्ष में बिरसा मुंडा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए आदिवासियों ने गांधी जी का साथ देकर देश को आजादी दिलवाई। एकता परिषद के जिलाध्यक्ष गंगा राम आदिवासी ने भी भगवान विरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रशासन द्वारा आदिवासी विकास खंड कराहल मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के कई आला अधिकारी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार, महात्मा गांधी सेवाश्रम के प्रबंधक जयसिंह जादौन, विप्लव शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, महाबीर मीणा, गौरव आचार्य, रामनरेश सेन, कृति चौहान सहित श्योपुर बड़ोदा क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।
Source link