गांधी जयंती पर निकाली भारत जोड़ो यात्रा: चौक चौराहे पर घूमें कांग्रेसी कार्यकर्ता, महात्मा गांधी को किया याद

[ad_1]

अशोकनगर42 मिनट पहले

अशोक नगर में गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पर उन्हें याद किया। उनकी प्रतिमा को फूल माला पहनाकर शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू हुई जो इंदिरा पार्क होते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची जहां पर उसका समापन हुआ। इस यात्रा में भारत जोड़ो यात्रा के बैनर पोस्टर लिए हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि आज हम महात्मा गांधी जी की जयंती मना रहे हैं। उनकी जयंती के अवसर पर की भारत जोड़ो यात्रा अशोकनगर में शुरू की जा रही है। राहुल गांधी के द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया है आज उसका शुभारंभ अशोकनगर में भी गांधी जयंती के अवसर पर किया गया है। यह यात्रा आज के दिन शुरू हो गई है, पहले दिन यह यात्रा केवल शहर में ही निकाली जा रही है । हमारे द्वारा भारत जोड़ो यात्रा चरणबद्ध तरीके से गांव गांव तक निकाली जाएगी। यह भारत जोड़ो यात्रा गांधी जी की विचारधारा पर निकाली जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button