गांधी जयंती पर किया पौधरोपण: शहडोल में भाजपाइयों ने लगाए फलदार और छायादार पौधे, सुरक्षित रखने क्यारी भी बनवाई

[ad_1]
शहडोल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने पौधारोपण किया। बताया गया कि, हरा भरा मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव प्रभाव पवार के मार्गदर्शन में यह पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विधायक जय सिंह मरावी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार शाम को पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर कल्याणपुर स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में 500 फलदार व छायादार पौधे रोपे हैं। पौधों की देखरेख के लिए विशेष रुप से पौधों को सुरक्षित रखने के लिए क्यारी भी बनाई गई है।
इस अवसर पर सोहागपुर जनपद उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, नगर महामंत्री संतोष रावत, मोहन सोनी, संतोष मिश्रा, मीडिया प्रभारी विनय केवट, सौरव गोले, प्रकाश सोनी, अंकित सिंह, विपिन तिवारी, अनमोल सोनी, विभव पाण्डेय, आदित्य चपरा, अतुल तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, लोकेश तिवारी, विपुल मिश्रा, मोनू गुप्ता, शिवम मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Source link