गांजा तस्करी में नागपुर का जिलाबदर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी से गांजा बेच रहे थे दो बदमाश, 17 से अधिक अपराध दर्ज

[ad_1]

नर्मदापुरमएक घंटा पहले

गांजे व जिलाबदर के आरोपियों को कोर्ट ले जाया गया।

नर्मदापुरम के माखननगर में पुलिस ने चोरी की स्कूटी से गांजा बेचते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश नागपुर का जिलाबदर है। शातिर बदमाश फरारी काटने माखननगर आया था। यहां गांजे की तस्करी कर बेचने का काम कर रहा था।

माखननगर पुलिस ने मंगलवार रात को जिलाबदर वासु वामनकर निवासी नागपुर और परमराम मीणा बछवाड़ा निवासी को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 2 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 18 हजार रुपए है। यह गांजा नसीराबाद में खपाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। महाराष्ट्र पासिंग स्कूटी का नंबर होने से पुलिस ने जानकारी निकाली, जो नागपुर से चोरी पाया गया।

माखननगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया आरोपी वासु वामनकर शातिर बदमाश है। नागपुर में उसके खिलाफ 17 से ज्यादा अपराध दर्ज है। नागपुर से जिलाबदर होने से वह फरारी काटने माखननगर क्षेत्र में रुका हुआ था। वासू और बछवाड़ा के परसराम मीणा गांजे के साथ गिरफ्तार हुए। बुधवार को दोनों को कोर्ट पेश किया। एक ओर मामले में जिलाबदर आरोपी अन्नू महाराज निवासी गनेरा को भी पकड़ा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button