गर्ल्स कॉलेज: छात्राओं ने किया गर्ल्स कॉलेज परिसर में पेड़ काटने का विरोध तो प्राचार्य बोले भवन बचाने के लिए था जरुरी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- The Girl Students Protested Against Cutting Trees In The Girls College Campus, So The Principal Said It Was Necessary To Save The Building.
खंडवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

गर्ल्स कॉलेज परिसर में पेड़ों की कटाई के मामले ने तूल पकड़ा। शनिवार को एनएसएस की छात्राओं के समूह ने प्राचार्य डॉ.अशोक चौरे को लिखित शिकायत कर पेड़ों की कटाई का विरोध किया। छात्राओं ने हरियाली को नष्ट करने वाले आदेश को दिखाने की मांग की। इससे पहले पिछले सप्ताह पेड़ों की कटाई के मामले कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी भी प्राचार्य को पत्र लिखकर शिकायत कर चुके हैं। छात्राओं की नाराजगी को देखते हुए प्राचार्य डॉ.चौरे उन्हें लेकर पेड़ों के कटे हुए स्थान पर पहुंचे और मौके पर भवन के साथ अन्य विकास के कार्यों को लेकर पेड़ों की कटाई को जायज ठहराया।
छात्राओं ने प्राचार्य से प्रवेश द्वार से लेकर परिसर में छायादार पेड़ों के कटाने पर कहा कि यह हमारे सीनियर्स ने बड़ी मेहनत से लगाया होगा। 10 से 15 साल इन पेड़ों को बड़ा होने में लगा। जिसे एक झटके में काटकर खत्म कर दिया गया। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी और छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य डॉ.चौरे ने कहा ऐतिहासिक भवन को सुरक्षित करने के साथ ही जनहानि को देखते हुए परिसर से पेड़ों को काटा गया है।
इसके एवज में पांच गुना ज्यादा पौधे लगा रहे है। पेड़ों की कटाई पर उठ रहे सवाल के बाद 20 सितंबर को ही कॉलेज प्रबंधन द्वारा खुद से पेड़ न काटे जाने का आदेश जारी किया है। अब परिसर में पेड़ की कटाई और भवन सरंक्षण का काम वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ही करेगी।
Source link