गरमाई सतना की सियासत: ट्रेन में महिला से छेड़खानी के मामले में भाजयुमो ने फूंका विधायक का पुतला

[ad_1]
सतना3 घंटे पहले
चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में प्रदेश भर में मची खलबली के बीच सतना में भी सियासत गरमा गई है। सतना में कांग्रेस के सतना व कोतमा विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस मामले में फ्रंट फुट पर आई भाजपा के युवा मोर्चा तो विधायक के खिलाफ सड़क पर उतर आया है।
रीवा से रानी कमलापति स्टेशन तक जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में अपने नवजात बच्चे के साथ यात्रा कर रही महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में भाजपा हमलावर हो गई है। सतना में भाजपा की यूथ विंग भाजयुमो के कार्यकर्ता इस मामले में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम विरोध प्रदर्शन करते हुए सतना से कांग्रेस के विधायक व महापौर प्रत्याशी रहे सिद्धार्थ कुशवाहा का पुतला फूंका। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति की रक्षा के लिए भाजयुमो मैदान में है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केशरी ने कहा कि सतना और कोतमा के कांग्रेसी विधायकों की यह घिनौनी हरकत नारी शक्ति का अपमान है। जिस तरह की हरकत विधायकों ने की है, उसने पूरे समाज को शर्मसार किया है।

बता दें कि रेवांचल एक्सप्रेस की फर्स्ट क्लास की बोगी एच 1 के कोच में नवजात बेटे के साथ यात्रा कर रही महिला यात्री ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफ पर नशे में अभद्रता और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में सागर जीआरपी ने मामला भी दर्ज किया है। हालांकि दोनों विधायकों ने आरोपो को निराधार बताते हुए कहा है कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई। महिला यात्री को तो उन्होंने अपनी सीट भी दी थी, उसकी तरफ देखा भी नहीं था।
उधर इस मामले में प्रदेश भर में सियासी खलबली मच गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने तल्ख प्रतिक्रिया दी है, तो पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी विधायकों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तलब किया है।
Source link