गधों के मेले पर MLA नारायण त्रिपाठी ने जताया ऐतराज: CM को लिखा पत्र, कहा- राम की तपोभूमि का नाम खराब कर रही है औरंगजेबी परंपरा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- Letter Written To CM, Said Aurangzebi Tradition Is Spoiling The Name Of Ram’s Tapobhoomi
सतना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सतना विधायक नारायण त्रिपाठी।
दीपावली पर चित्रकूट में लगने वाले गधों के ऐतिहासिक मेले पर मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने ऐतराज जताया है। उन्होंने इस मेले का आयोजन बंद किए जाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है। बता दें कि चित्रकूट में लगने वाला यह देश का इकलौता गधा मेला है जिसमें हर वर्ष करोड़ों का कारोबार होता है। इस अनोखे मेले के लिए शासनादेश जारी किया जाता है।

कहा- छवि हो रही धूमिल
मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर गधा मेला का आयोजन चित्रकूट में बंद कराए जाने की मांग की है। नारायण ने कहा कि भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट का नाम और उसकी छवि इस औरंगजेबी परंपरा के कारण धूमिल हो रही है। चित्रकूट की पहचान गधा मेला से होना और चित्रकूट की पहचान के साथ गधों के मेले का जुड़ना दोनों ही बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे यहां के संत महात्माओं और रामभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। चित्रकूट भगवान की तपस्थली है, परमधाम है, सनातनियों का तीर्थ क्षेत्र है। यहां देश का इकलौता गधा-खच्चर मेला आयोजित होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुगल शासक औरंगजेब ने ऋषि-मुनियों,आश्रमों और मठ- मंदिरों की नगरी चित्रकूट में यह गधा मेला कभी आयोजित कराया होगा लेकिन अब यह इसकी पहचान बनती जा रही है। इसे रोकना और बंद करना चाहिए।
भाजपा विधायक ने लिखा पत्र

भाजपा विधायक ने सीएम से मांग की है कि आगामी वर्षों से यह गधा- खच्चर मेला चित्रकूट में प्रतिबंधित कर कहीं अन्यत्र आयोजित किया जाए।
यह खबर भी पढ़ें
MP में गधों का अनोखा मेला : सबसे महंगी बोली सलमान-शाहरुख की, रणबीर-ऋतिक सबसे मेहनती
Source link