गणेश धाकड़ सहायक संचालक कोष एवं लेखा में पदस्थ: बुधवार को हटाए गए थे महाकाल मंदिर प्रशासक

[ad_1]
उज्जैन21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक पद पर राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को नए आदेश जारी किए है। नए आदेश के तहत इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप कुमार सोनी को महाकाल मंदिर प्रशासक की जिम्मेदारी दी है। वही गणेश कुमार धाकड़ की नई पद स्थापना शासन के वित्त विभाग ने उज्जैन कोष एवं लेखा विभाग में की है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के रूप में शासन ने गणेश कुमार धाकड़ को नगर निगम से 14 सितंबर 2021 को नियुक्त किया था। 1 वर्ष 7 दिन के कार्यकाल में प्रशासक धाकड़ ने मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरूस्थ करते हुए कई बदलाव भी किए थे। वहीं 11 अक्टुबर को प्रधानमंत्री द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पीछे निर्मित नए कॉरिडोर का शुभारंभ करने पहुंचेगें। इसके लिए कार्यो को तेजी से कराने के लिए इंदौर नगर निगम से अपर आयुक्त संदीप कुमार सोनी की पदस्थापना महाकाल मंदिर प्रशासक के लिए की गई है। प्रशासक के साथ ही सोनी को उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।
धार्मिक धर्मस्व विभाग ने वित्त विभाग को सौंपी सेवाएं
शासन के वित्त विभाग ने गणेश कुमार धाकड़ की नई पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि 13 सितंबर 2021 को गणेश कुमार धाकड़ सहायक संचालक की सेवाएं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को सौंपी गई थी। धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 21 सितंबर 2022 को गणेश कुमार धाकड़ की सेवाएं वापस वित्त विभाग को लौटाई गई है। गणेश कुमार धाकड़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा उज्जैन में पदस्थ किया जाता है।
गौर तलब है कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उज्जैन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने महाकाल कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री मोदी के 11 अक्टुबर को लोकार्पण के लिए आने की जानकारी दी थी। शेष रहे कार्यो को तेजी से कराने के लिए ही अचानक महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक पद पर नई पदस्थापना की गई है।
Source link